शनिवार को सपा नेता व पूर्व चेयरमैन शेख कमरुल इस्लाम ने कार्यकर्ताओं के साथ धामपुर पहुँच कर माननीय राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सोपते हुए कहा कि इस समय भीषण गर्मी के साथ-साथ बीमारी का दौर चल रहा है। लेकिन कुछ दिनों से विधुत आपूर्ति ठप होने के कारण विधुत अधिकारी दो शिफ्ट मे विधुत आपूर्ति दे रहे है। जिससे जनता व बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उन्होने यह भी कहा कि विधुत आपूर्ति ठप होने से पानी की व्यवस्था भी चोपट है। लोगों,ओरतो व बच्चों को दूर-दूर से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। उन्होंने नगर पालिका मे रखे बड़े जेनरेटर द्वारा पानी की व्यवस्था चालू कराने की मांग करने के साथ-साथ जल्द से जल्द विधुत आपूर्ति सुचारु रुप से चालू करने की मांग की है। ज्ञापन देने के दौरान शेख कमरुल इस्लाम के साथ व्यापार मण्डल के अध्यक्ष शेख ईस्मईल,मोहम्मद शारुन पूर्व सभासद,बरकत अब्बासी,नईम अहमद,
नजरुल इस्लाम,मुस्तकीम अहमद,मुकीम मंसूरी,शादाब राणा,अदनान राईन,बब्बन राईन,तसलीम अहमद,हाजी नसीम सहित आदि लोग मौजूद रहे। वही तहसीलदार धामपुर ने शेख कमरुल इस्लाम को राज्यपाल महोदय तक ज्ञापन पहुँचाने का आश्वासन दिया। विधुत आपूर्ति ठप होने से नाराज़ समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शेख कमरुल इस्लाम के नेतृत्व मे गणमान्य लोगों ने राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सोपकर बिजली आपूर्ति व पानी व्यवस्था सही कराने की मांग की है।
next post
