दिल को झकझौर देने वाली इसी तरह की घटना अमरोहा नगर में भी हुई। शादी से एक महीना पहले हार्टअटैक से युवती की मौत हो गई। भतीजी के निधन की खबर सुनकर घर पहुंची बुआ को भी हार्टअटैक आया तथा उनकी भी मौत हो गई। वहीं सुबोधनगर कालोनी में भी युवक की मौत हुई है। हार्टअटैक से चार मौत होने का मामला जिले में चर्चा में है। भतीजी के निधन की खबर सुनकर घर पहुंची बुआ को भी हार्टअटैक आया तथा उनकी भी मौत हो गई। वहीं सुबोधनगर कालोनी में भी युवक की मौत हुई है। हार्टअटैक से चार मौत होने का मामला जिले में चर्चा में है।
सेहरा बांधे दूल्हा बग्गी पर बैठा तथा बराती गानों की धुन पर नाच रहे थे। तभी अचानक ऐसा हुआ कि शादी की खुशी थम गई। बग्गी चालक अचानक बेहोश होकर गिर गया। अस्पताल लेकर पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने हार्टअटैक से मौत होने बताया। पहला मामला जिले के रहरा थाना क्षेत्र के गांव बुरावली का है। शुक्रवार दोपहर गांव के रहने वाले छुट्टन सिंह की बेटी सुंदरी की बरात पास के गांव सौंधन से आई थी। दूल्हा बना जयचंद बग्गी पर बैठा था। बरात चढ़ रही थी तथा बराती फिल्मी गीतों पर नाच रहे थे। दूल्हा की बग्गी गांव पतेई खादर निवासी विजय कुमार चला रहे थे। इसी दौरान विजय कुमार अचानक बेहोश होकर गिर गए। उन्हें फौरन निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है।
वहीं अमरोहा नगर के मुहल्ला बेगम सराय में बुआ-भतीजी की मौत भी हार्टअटैक से हुई है। यहां रहने वाले यासीन ने अपनी बेटी फरहीन की शादी दिल्ली में तय की थी। एक महीना बाद फरहीन की बरात आनी थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थीं। शुक्रवार दोपहर फरहीन घर में बैठकर प्याज काट रही थी। अचानक वह बेहोश हो गई। स्वजन चिकित्सक के पास ले गए तो उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सक ने मौत का कारण हार्टअटैक बताया है। उधर हार्टअटैक से चौथी मौत नगर से सटे मुहल्ला सुबोधनगर कालोनी की है। यहां पर रहने वाले सौरभ शर्मा हरियाणा में एक कंपनी में नौकरी करते थे। शुक्रवार शाम वह हरियाणा से घर आए थे।
