Udayprabhat
क्राइमराज्य

चुनावी रंजिश को लेकर छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलपा मोहल्ले में दो पक्षों के बीच चली गोली

छपरा में सोमवार को मतदान था। चुनावी रंजिश को लेकर छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलपा मोहल्ले में दो पक्षों के बीच गोली चली। इसमें एक व्यक्ति की जान चली गई है। दो लोग जख्मी हैं। दोनों घायलों को पटना रेफर कर दिया गया है। इसकी जानकारी होते ही जिलाधिकारी अमन समीर एवं एसपी डॉक्टर गौरव मंगल मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात कर रहे हैं। छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र के तेलपा मोहल्ले में मंगलवार की सुबह में पूर्व के चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर बवाल हो गया। इसके बाद वहां गोलियां चली। गोली लगने से बड़ा तेलपा निवासी नागेंद्र राय के 25 वर्षीय पुत्र चंदन राय की मौत हो गई।
दो लोग जख्मी हालत में छपरा सदर अस्पताल लाए गए। जख्मी लोगों में बड़ा तेलपा निवासी मनोज राय एवं गुड्डू राय बताए जाते हैं। दोनों लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया।  चंदन राय की मौत के बाद सदर अस्पताल में उनके स्वजनों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया है। विवाद को सुलझा लिया गया था, लेकिन मंगलवार को विवाद ने पुनः उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इसके बाद जमकर हुए विवाद में गोली चलाई गई। गोली चलने से चंदन राय की मौत हो गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।
इस गोलीबारी की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस कप्तान डॉक्टर गौरव मंगल मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुट गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मतदान के दिन सोमवार को बड़ा तेलपा के बूथ पर राजद प्रत्याशी डॉ रोहिणी आचार्य के पहुंचने पर दोनों समर्थकों के बीच विवाद हुआ था उन्होंने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच विशेष रूप से कराई जा रही है। जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एसपी से भी इस संबंध में बात की है।

चंदन राय के घर वाले एक जाति विशेष के लोग पर गोली चलाने का आरोप लगा रहे हैं। बहरहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है। चंदन राय के दाहिने तरफ सीने में गोली लगी है जिससे उनकी मौत हुई है। घटना को लेकर पूर्व मंत्री जितेंद्र राय सदर अस्पताल में पहुंचे हुए हैं और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ले रहे हैं।

Leave a Comment