लोकसभा चुनाव के रिजल्ट घोषित होने से पहले राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को बड़ा दावा किया है। मीडिया चैनल एनडीटीवी को दिए एक साक्षात्कार में प्रशांत किशोर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को एक और जीत दिला सकते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी पार्टी की सीटों की संख्या 2019 की 303 सीटों के करीब या उससे भी अधिक हो सकती है।
एनडीटीवी ने प्रशांत किशोर के हवाले से कहा, ‘मुझे लगता है कि मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सत्ता में वापसी कर रही है। उन्हें पिछले चुनाव के बराबर सीटें मिल सकती हैं या थोड़ा बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं। हमें बुनियादी बातों पर गौर करना चाहिए। अगर मौजूदा सरकार और उसके नेता के खिलाफ गुस्सा है, तो इस बात की संभावना है कि कोई ऑप्शन मौजूद हो या न हो, लोग उन्हें वोट देकर सत्ता से बाहर करने का फैसला कर सकते हैं।’
प्रशांत किशोर ने कहा, ‘अभी तक हमने यह नहीं सुना है कि मोदी जी के खिलाफ लोगों में व्यापक गुस्सा है। निराशा हो सकती है, आकांक्षाएं पूरी नहीं हो सकती हैं, लेकिन हमने किसी के अंदर गुस्सा भड़कते हुए नहीं देखा।’
मीडिया चैनल एनडीटीवी को दिए एक साक्षात्कार में प्रशांत किशोर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को एक और जीत दिला सकते हैं। जन सुराज पार्टी प्रमुख ने भविष्यवाणी की है कि बीजेपी पार्टी की सीटों की संख्या 2019 की 303 सीटों के करीब या उससे भी अधिक हो सकती है।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 7 में से पांच चरणों के मतदान संपन्न हो चुके है। 4 जून को रिजल्ट घोषित किए जाने से पहले राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को बड़ा दावा कर दिया है।
प्रशांत किशोर की यह भविष्यवाणी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा मंगलवार को दिए गए उस बयान के कुछ समय बाद आई है जिसमें उन्होंने दावा किया था कि लोकसभा चुनाव के हर चरण के पूरा होने के साथ यह स्पष्ट होता जा रहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार जाने वाली है और 4 जून को I.N.D.I गठबंधन सत्ता में आ रहा है।अरविंद केजरीवाल ने कहा कि I.N.D.I गठबंधन देश को एक स्थिर सरकार देगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हर गुजरते चुनाव चरण के साथ यह स्पष्ट होता जा रहा है कि मोदी सरकार जाने वाली है और I.N.D.I गठबंधन 4 जून को सत्ता में आएगा।’
