Udayprabhat
उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

रमपुरा निवासी 10 से 12 व्यक्तियों ने सिपाही विजेंद्र शर्मा को लाठी डंडों से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया था

दिनांक 19/ 3/ 2022 को चौकी रमपुरा कोतवाली रुद्रपुर में ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल विजेंद्र शर्मा जोकि एक झगड़े की सूचना में शिव मंदिर के पास रमपुरा गए थे वहां पर घात लगाकर बैठे रमपुरा निवासी 10 से 12 व्यक्तियों ने सिपाही विजेंद्र शर्मा को लाठी डंडों से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया था तथा दहशत फैलाने के लिए उक्त घटना की वीडियो अभियक्तगणों द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी उक्त संबंध में चोटिल सिपाही कॉन्स्टेबल विजेंद्र शर्मा की तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रपुर पर मुकदमा FIR नंबर 180/2022 धारा 147/148/149/ 186/ 324/332/ 333/353/336/ 504 506 आईपीसी पंजीकृत किया गया दौराने विवेचना धारा 307 भादवि की वृद्धि की गई तथा अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Comment