Udayprabhat
weatherराज्य

बिहार-झारखंड में लोग मानसून की बारिश के लिए तरस रहे हैं।

Monsoon in India केरल और पूर्वोत्तर क्षेत्र में मानसून ने 30 मई को दस्तक दी थी। इसके बाद महाराष्ट्र में भी मानसून ने समय से पहले दस्तक दे दी। रविवार को मुंबई में जमकर बारिश हुई। एक तरफ जहां कुछ राज्यों में मासून समय से पहले पहुंच चुका है वहीं बिहार-झारखंड में लोग मानसून की बारिश के लिए तरस रहे हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में लोग लू के थपेड़े और चिलचिलाती गर्मी  से परेशान हैं। मौसम विभाग  ने 16 जून तक उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और झारखंड के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की आशंका जताई है। दिल्ली में 18 जून तक लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। देश के कई राज्यों में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है। केरल और पूर्वोत्तर क्षेत्र में मानसून ने 30 मई को दस्तक दी थी। केरल के कोट्टायम जिले के कई हिस्सों में मानसून की पहली बारिश दर्ज की गई है। पिछले 10 वर्षों के दौरान यह चौथी बार है, जब मानसून अपने पूर्वानुमान से पहले आया एक तरफ जहां कुछ राज्यों में  मानसून समय से पहले पहुंच चुका है  इसके बाद महाराष्ट्र में भी मानसून ने समय से पहले दस्तक दे दी। रविवार को मुंबई में जमकर बारिश हुई वहीं बिहार-झारखंड में लोग मानसून की बारिश के लिए तरस रहे हैं।

महाराष्ट्र के बाद 11 जून को गुजरात में मानसून का आगमन हुआ। दक्षिण गुजरात में नवसारी और वलसाड में मानसून की पहली बारिश हुई। अगले पांच दिनों तक राज्य के दक्षिणी हिस्सों बारिश का अनुमान है। गुजरात में भी समय से पहले मानसून की एंट्री हुई है। मानसून को पूरे राज्य तक पहुंचने में एक हफ्ते का समय लग सकता है।

मध्य प्रदेश के लोगों को मानसून के लिए कम से कम एक हफ्ते का इंतजार करना होगा। आईएमडी ने अनुमान जताया है कि 20 जून तक मानसून राज्य में दस्तक दे सकता है। वहीं, 25 जून तक मानसून पूरे राज्य को कवर कर सकता है। ‘बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के लोगों को उम्मीद थी कि राज्य में समय पर मानसून की एंट्री हो जाएगी, लेकिन बंगाल की खाड़ी शाखा लगातार दूसरे साल कमजोर है। परिणाम स्वरूप इन राज्यों में मानसून ने अभी तक दस्तक नहीं दी है।  भारत में मानसून की दो शाखाएं हैं। एक बंगाल की खाड़ी शाखा। दूसरी अरब सागर की  पश्चिमी भारत की तो राजस्थान और उत्तराखंड में 25 जून के बाद ही मानसून का आगमन होगा।  कश्मीर में मानसून की बारिश भी 25 जून के बाद ही हो सकती है।

भारतीय मौसम विभाग ने आज जानकारी दी कि अगले तीन दिनों तक महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और असम, सिक्किम समेत 12 राज्यों में बारिश की आशंका है। दिल्ली-एनसीआर में 29 जून के बाद मानसून पहुंचने की उम्मीद जताई गई है। मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली में अगले सात दिनों तक के लिए हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून के बिहार और झारखंड में 16-18 जून तक, उत्तर प्रदेश में 20-30 जून तक और दिल्ली में 27 जून के आसपास पहुंचने की उम्मीद है।

Leave a Comment