Udayprabhat
उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

पारिवारिक विवाद के चलते भाई ने किया गंभीरुप से घायल

पारिवारिक विवाद के चलते भाई ने किया गंभीरुप से घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार शरकोट में घर के बंटवारे को लेकर हो रहे विवाद में युवक ने अपने सौतेले भाई के सर में लोहे की रॉड मारकर घायल कर दिया ।पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया।
दरसल पूरा मामला नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी राहुल पुत्र अमीचंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी पहली मा से है पिता जी ने मेरी मा मरने के बाद दूसरी शादी कर ली थी जिससे उसका सौतेला छोटा भाई प्रकाश हुआ था जो अब पिता के साथ रहता है उसने बताया कि पिता जी और मेरा छोटा भाई मुझे घर मे मेरा हिस्सा नही देना चाहते जिसके चलते ये विवाद हो गया। बटवारे को लेकर मैं अपने पिता अमीचंद से बात कर रहा था। इस बीच आये उसके सौतेले छोटे भाई प्रकाश ने उसे गाली गलौच करनी शुरू कर दी आरोप है कि इसी बीच प्रकाश ने उसके सर पर लोहे की रॉड मार दी जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। होश में आने पर जब उसने अपने भाई से मारने का कारण पूछा तो आरोप है पिता अमीचंद व सौतेली माँ सुनीता ने भी उसे थप्पड़ मार दिया । पीड़ित का आरोप है कि धामपुर निवासी उसके रिश्ते के फूफ़ा वीरेंद्र उसके माता पिता को भड़काता है जिसके चलते परिवार में विवाद हो जाता है । पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर पीड़ित को मेडिकल के लिए भेजते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर बड़ी हवेली रवाना कर दिया और आगे की कार्यवाही में जुट गई।

Leave a Comment