Udayprabhat
उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

चंद मिनटों में ही मातम में बदल गई ईद की खुशियां

उधारी के पैसे मांगे तो उतार दिया मौत के घाट

चंद मिनटों में ही मातम में बदल गई ईद की खुशियां

थाना चांदपुर के गांव रसूलपुर नगला में पैसे के लेनदेन को लेकर दबंगो ने एक युवक की हत्या कर दी । घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया । वहीं पीड़ित के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दे कि पूरा मामला थाना चांदपुर के गांव रसूलपुर नगला का है। जहां के रहने वाले आरिफ पुत्र साकिर ने थाना चांदपुर पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पीड़ित ने बताया है कि बीती 15 जून को रात करीब दस बजे प्रार्थी के छोटे भाई आदिल पुत्र शाकिर की पड़ोस के रहने वाले सद्दाम पुत्र शौकत से पैसे के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई थी। तभी सद्दाम ने पास में पड़े मोटरसाइकिल के साइलेंसर से आदिल के सिर पर वार कर दिया। जिससे सद्दाम गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोश होकर नीचे गिर गया। बताया गया कि प्रार्थी भी शोर सुनकर मौके पर पहुंचा और अपने भाई को लेकर सीएचसी स्याऊ पहुँचा। जहां डॉक्टरों ने सद्दाम को मृत घोषित कर दिया। सद्दाम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। वही मृतक के भाई ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Leave a Comment