लाखों युवाओं का भविष्य कर दिया बर्बाद…’, प्रियंका गांधी ने नीट मामले में BJP को घेरा; बोलीं- अब भ्रष्टाचार का खेल बंद हो
नीट पेपर लीक मामले के बाद शिक्षा मंत्रालय ने यूजीसी-नेट की परीक्षा भी रद्द कर दी। लगातार हो रहे पेपर लीक को देखते हुए अब प्रियंका गांधी ने बीजेपी को घेरा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिखते हुए कहा बीजेपी के राज में पेपर लीक हमारे देश की एक राष्ट्रीय समस्या बन गई है जिसने अब तक करोड़ों युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है।प्रियंका गांधी ने आगे कहा, भाजपा राज में भर्तियों में दौरान भ्रष्टाचार, पेपर लीक और शैक्षणिक घोटाले देश के भविष्य को अंधकार में धकेल रहे हैं। भ्रष्टाचार का यह खेल तत्काल बंद होना चाहिए। हमारी मांग है कि नीट परीक्षा में हुए घोटाले पर तत्काल और सख्त कार्रवाई हो ताकि 24 लाख युवाओं को न्याय मिले।’नीट पेपर लीक मामले के बाद शिक्षा मंत्रालय ने यूजीसी-नेट की परीक्षा भी रद्द कर दी।
