दुगड्डा ब्लॉक मुख्यालय में त्रैमासिक सम्पूर्णता अभियान का आयोजन।
04 जुलाई 2024,
कोटद्वार। विकास खण्ड मुख्यालय दुगड्डा में सरकार की महत्वकांक्षी योजना आकांक्षी विकास खण्ड के अन्तर्गत प्रारम्भ होने वाले त्रैमासिक सम्पूर्णता अभियान का आयोजन भारत सरकार द्वारा किया गया था। जो मा० ज्येष्ठ उप प्रमुख क्षेत्र पंचायत दुगड्डा की अध्यक्षता में सम्पन्न किया गया। इसमें सर्वप्रथम ज्येष्ठ उप प्रमुख की अध्यक्षता में दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात महिला मंगल दल द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। वहीं स्कूली बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक बाल विकास की किशोरियों द्वारा नन्दा गौरा योजना का प्रचार प्रसार एवं स्वच्छ भारत का संदेश देती प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम में विनोद कुमार सहायक खण्ड विकास अधिकारी, हुसैन अली प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत, हर्ष डी जोशी वरिष्ठ ग्राम विकास अधिकारी नरेन्द्र बिष्ट बी०एम०एम० एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति में धमेन्द्र चौहान ग्राम विकास अधिकारी ने कार्यकम का सफल संचालन किया गया।
कृषि विभाग द्वारा आकांक्षी विकास खण्ड के लक्ष्यों जैसे मृदा परीक्षण के नमूनों को लक्ष्य के सापेक्ष लैब में भेजने की विभाग के प्रतिनिधि द्वारा जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इसका लक्ष्य 794 मृदा नमूने भेजने का था जो पूर्ण कर लिया गया है।
इसके पश्चात कार्यक्रम अनुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा आकांक्षी विकास खण्ड के लक्ष्यों जैसे ए०एन०सी० में गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण के प्रतिशत डायबिटीज एवं हाइपरटेंशन के मरीजों की जनसंख्या को चिन्हित करने आदि पर स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि द्वारा जानकारी दी गई। बाल विकास एवं महिला सशक्तीकरण विभाग द्वारा आकांक्षी विकास खण्ड के लक्ष्यों के अन्तर्गत गर्भवती महिलाओं को पोषण व पूरक आहार वितरण के सम्बन्ध में बाल विभाग के प्रतिनिधि द्वारा जानकारी दी गई।
ग्राम्य विकास विभाग द्वारा आकांक्षी विकास खण्ड के लक्ष्यों में से कुल गठित स्वयं सहायता समूहों में से रिवाल्विंग फण्ड हेतु पात्र समूहों को रिवाल्विंग फण्ड दिये जाने सम्बन्धी सहायक खण्ड विकास अधिकारी विकास खण्ड दुगड्डा द्वारा जानकारी दी गई।
आकांक्षी विकास खण्ड के कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रही आकांक्षी विकास खण्ड कार्यक्रम हेतु नियुक्त ए०बी०एफ० आयशा डंडरियाल के द्वारा सम्पूर्णता अभियान की विस्तार से जानकारी दी गई एवं उपस्थिति जन प्रतिनिधियों एवं कर्मचारी अधिकारियों से इसके लक्ष्यों की शत प्रतिशत पूर्ति करने हेतु निर्देशित किया।
कार्यक्रम के निष्कर्ष उद्बोधन में सहायक खण्ड विकास अधिकारी विनोद कुमार ने ज्येष्ठ उप प्रमुख, समस्त रेखीय विभागों के प्रतिनिधियों, उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों, आशा वर्करों स्कूली बच्चों एवं कार्यक्रम का सफल संचालन कर रहे धर्मेन्द्र चौहान सहित समस्त विकास खण्ड स्टाफ का धन्यवाद करने के पश्चात् सांय 4:00 कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।
