दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को एक प्लास्टिक ग्रैन्यूल्स फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। दिल्ली फायर सर्विसेज के अधिकारियों ने बताया कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। दिल्ली फायर सर्विसेज को नरेला में एक फैक्ट्री में सुबह 6.34 बजे आग लगने की सूचना मिली। इस पर मौके पर 25 दमकल गाड़ियों को भेजा गया। आग बुझाने का काम अभी भी जारी है
पुलिस अधिकारी के मुताबिक अभी आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दमकलकर्मियों ने बताया कि फैक्ट्री में काफी मात्रा में पॉलिथीन बनाने के लिए माल रखे हुए थे, जिससे आग तेजी से फैली। अब काफी हद तक स्थिति कंट्रोल में है। कुछ समय बाद आग पर काबू पा लिया जाएगा। नरेला औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लास्टिक की पालिथीन बनाने वाली एक फैक्ट्री में आज सुबह करीब 6:35 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग पास की दो अन्य फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
जानकारी के मुताबिक सी ब्लॉक स्थित इस फैक्ट्री में हादसे के समय कई श्रमिक काम कर रहे थे। सभी श्रमिक समय रहते बाहर आ गए। नहीं, तो बड़ा हादसा हो सकता था। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग को और अन्य फैक्ट्रियों तक फैलने से रोका। फिलहाल आग पर काबू पाया नहीं जा सका है। करीब 50 से अधिक दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं।
