मुंबई ने ईरानी कप पर किया कब्जा
मुंबई ने 27 साल बाद किया ईरानी कप पर कब्जा
सरफराज खान और तनुष कोटियान रहे हीरो
मुंबई ने ईरानी कप अपने नाम कर लिया है। घरेलू क्रिकेट की दिग्गज इस टीम ने 27 साल बाद इस ट्रॉफी को जीता है। मुंबई ने ये काम अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में किया है। मुंबई की इस जीत के हीरो रहे सरफराज खान और तनुष कोटिया। सरफराज ने पहली पारी में दोहरा शतक जमाया और तनुष ने दूसरी पारी में शतक जमाया।
नई दिल्ली। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में मुंबई ने एक और खिताब अपने नाम किया है। मुंबई ने ईरानी कप पर कब्जा जमा लिया है। इस टीम ने रेस्ट ऑफ इंडिया को पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर मात देकर 27 साल बाद ईरानी कप जीता है। यूं तो मैच ड्रॉ रहा था, लेकिन ऐसी स्थिति में जिस टीम के पास पहली पारी में बढ़त होती है उसे जीत मिलती है।
मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 537 रन बनाए थे। इसके बाद रेस्ट ऑफ इंडिया को 416 रनों पर ढेर कर दिया था। दूसरी पारी में मुंबई ने अपनी पारी आठ विकेट के नुकसान पर 329 रनों पर घोषित कर दी। पहली पारी में सरफराज खान ने मुंबई के लिए दोहरा शतक जमाया था तो दूसरी पारी में तनुष कोटियान ने शानदार शतक जमा मुंबई को आगे रखा।
सुझाव एवं समाचार के लिए संपर्क करें संध्या दैनिक उदय प्रभात एवं न्यूज़ पोर्टल देहरादून|
State head Vivek Verma
WhatsApp 9897840999
