Udayprabhat
Breaking Newsदेश

नोएडावासियों को मिलेगी अब साफ हवा! वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए इजराइली तकनीक का होगा इस्तेमाल

इजराइली तकनीकी अब नोएडा में पौधों की बुझेगी प्यास।

सोलर एनर्जी से चलेगा पूरा सिस्टम।

नोएडा शहर में नोएडा में अब वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी है। नोएडा प्राधिकरण अब शहरवासियों को साफ देने के लिए इजराइली तकनीकी का प्रयोग करने वाला है। प्राधिकरण शहर के 3757.57 एकड़ एरिया में सिंचाई के लिए पाइप लाइन बिछाने के साथ जगह-जगह वाटर टैंक तैयार करेगा। सोलर एनर्जी से इसका संचालन होगा।

नोएडा। शहर में वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अब पौधों की सिंचाई इजराइल तकनीकी (ड्रिप) से की जाएगी, जिसमें सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) में लगे टर्शरी ट्रीटमेंट प्लांट (टीटीपी) का पानी इस्तेमाल होगा।

इस योजना को धरातल पर उतरने के लिए प्राधिकरण शहर के 3757.57 एकड़ एरिया में सिंचाई के लिए पाइप लाइन बिछाएगा और जगह-जगह वाटर टैंक तैयार करेगा। यह पूरा सिस्टम सोलर एनर्जी के जरिये संचालित होगा। इसका पूरा खर्च वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) उठाएगा। इसका प्रस्ताव तैयार कर कमेटी में प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है।

 

सुझाव एवं समाचार के लिए संपर्क करें संध्या दैनिक उदय प्रभात एवं न्यूज़ पोर्टल देहरादून|

State head Vivek Verma
WhatsApp 9897840999

Leave a Comment