Udayprabhat
Breaking Newsखेलदेश

इमर्जिंग एशिया कप 2024 के लिए इंडिया-ए टीम का एलान, तिलक वर्मा बने कप्तान; भारत-पाक के बीच होगी पहली भिड़ंत

Emerging Asia Cup 2024 के लिए इंडिया-ए स्क्वाड घोषित
India-A टीम का कप्तान तिलक वर्मा को बनाया गया
Emerging Asia Cup 2024 का 18 अक्टूबर से होगा आगाज

India A Squad Announced। इमर्जिंग एशिया कप 2024 के लिए बीसीसीआई ने भारत के 15 सदस्यों की टीम का एलान कर दिया है। इंडिया ए टीम का कप्तान तिलक वर्मा को बनाया गया है। उनके अलावा कई युवा खिलाड़ियों को भी बोर्ड ने इस टूर्नामेंट के लिए मौका दिया है।

इमर्जिंग एशिया कप 2024 के लिए इंडिया-ए टीम का कप्तान तिलक वर्मा को बनाया गया है। इमर्जिंग एशिया कप 2024 का आगाज 18 अक्टूबर से होना है जहां पहला मुकाबला इंडिया-ए टीम और पाकिस्तान-ए टीम के बीच खेला जाना है। भारत के साथ ही 8 टीमें हिस्सी ले रही है जिसमें पाकिस्तान श्रीलंका अफगानिस्तान बांग्लादेश हांगकांग यूएई और ओमान की टीमें भी शामिल है।

पहली बार इमर्जिंग एशिया कप 2024 में इंडिया-ए स्क्वॉड में नए चेहरे देखने को मिलेंगे। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 18 अक्टूबर से होगी, जबकि आखिरी मुकाबला 27 अक्टूबर को खेला जाएगा।

 

सुझाव एवं समाचार के लिए संपर्क करें संध्या दैनिक उदय प्रभात एवं न्यूज़ पोर्टल देहरादून!9897840999

Leave a Comment