Udayprabhat
Breaking Newsदेश

आखिर कब कम होगी किसानों की मुश्किल? सड़कों पर पड़े रहे धान, व्यवस्था सुधारने में जुटा प्रशासन

कार्यवाहक सीएम के दौरे के बाद व्यवस्था सुधारने में जुटा प्रशासन।
कैथल की मंडियों में डेढ़ लाख धान के बैग किया गया उठान।
कुरुक्षेत्र में चार लाख 33 हजार क्विंटल धान का उठान किया।

हरियाणा में धान खरीद व्यवस्था में सुधार के बाद भी किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंडियों में धान की आवक तेज होने और उठान धीमा होने से किसानों की फसलें सड़कों पर बिखरी पड़ी हैं। प्रशासन व्यवस्था सुधारने में जुटा है। अब तक कैथल जिले की मंडियों में डेढ़ लाख धान के बैग का उठान किया गया है।

कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा विधायकों के मंडियों में दौरे के बाद धान खरीद व्यवस्था में सुधार हुआ है। मंडियों में धान की आवक तेज होने और उठान धीमा होने से किसानों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। किसानों की सोने जैसी फसल मंडियों के साथ-साथ सड़कों पर बिखरी पड़ी है। प्रशासनिक अमला व्यवस्था सुधारने में लगा है।

रविवार को बंद रही धान की खरीद

कैथल में रविवार को धान के डेढ़ लाख कट्टों का उठान हुआ है। अब तक 35 लाख 39 हजार 790 क्विंटल धान की आवक हुई है। 17 लाख 53 हजार 280 क्विंटल धान का उठान हो चुका है। वहीं, कुरुक्षेत्र जिले की अनाज मंडियों में चार लाख 33 हजार 550 क्विंटल धान का उठान किया गया है

 

Leave a Comment