दिल्ली में बदमाशों में नहीं पुलिस का खौफ।
पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी को मारी गोली।
घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया।
पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में दो बदमाशों ने पेट्रोल पंप के दो कर्मचारियों को लूटने की कोशिश की। कर्मचारी बैंक में पैसे जमा कराने जा रहे थे। विरोध करने पर बदमाशों ने एक कर्मचारी को गोली मार दी।जब वह बैंक के पास पहुंचे तभी हथियारबंद दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। वहीं, लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने रविंद्र नाम के कर्मचारी के हाथ में गोली मार दी। रकम लूटे बिना बदमाश फरार हो गए। घायल को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया है।
पुलिस ने शुरू की जांच
उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान की कोकिश की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही पेट्रोल पंप के कर्मचारी पर गोली चलाने वाले बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
सुझाव एवं समाचार के लिए संपर्क करें संध्या दैनिक उदय प्रभात एवं न्यूज़ पोर्टल देहरादून!9897840999