ढाका में हिंदू समुदाय के लोगों और पुलिस के बीच झड़प।
मूर्ति विसर्जन के दौरान बाजार जाने से रोकने पर हुआ हंगामा
बांग्लादेश में अभी तक हिंदुओं के खिलाफ हिंसा रुकी नहीं है। अब पुराने ढाका इलाके में दुर्गा पूजा के समापन के बाद मूर्तियों का विसर्जन करने जा रहे हिंदू समुदाय और पुलिस के बीच हुई झड़प होने की बात सामने आई है। घटना में तीन लोग घायल हो गए। हमले के बाद हिंदू समुदाय के सदस्यों और पुलिस में भी झड़प हो गई।
हिंदुओं पर ईंट-पत्थर फेंके गए
एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से द डेली स्टार अखबार ने कहा कि पुराने ढाका के पटुआतुली इलाके में नूर सुपर मार्केट की छत से बदमाशों ने रविवार देर रात बुरीगंगा नदी में मूर्तियों को विसर्जित करने जा रहे जुलूस पर ईंट-पत्थर फेंके गए। इसमें एक पुलिस अधिकारी सहित तीन लोग घायल हो गए।
