सूरजपुर में दो लोगों की हत्या
स्थानीय लोगों में आक्रोश
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी मेहनाज और उसकी बेटी आलिया की हत्या करने का मामला सामने आया है। देर रात अज्ञात लोगों ने उसके महगवां स्थित किराए के मकान में जबरन घुसकर धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोपियों ने दोनों के शवों को घटनास्थल से चार किलोमीटर दूर एक गढ्ढे में फेंक दिया।
घटना के समय घर में महिला और उसकी बेटी ही थी। हत्यारों ने दोनों के शव को घटनास्थल से चार किलोमीटर दूर पीढ़ा ग्राम में सड़क किनारे गढ्ढे में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।
अंबिकापुर में हुआ डबल मर्डर
देर रात ड्यूटी के बाद जब पुलिसकर्मी घर वापस आया तो पहली मंजिल स्थित उसके घर का दरवाजा खुला हुआ था। उसकी पत्नी और बेटी नहीं थीं। घर से नीचे तक खून के निशान मिले। इस घटना में सूरजपुर के कुख्यात बदमाश और जिलाबदर कबाड़ व्यवसायी कुलदीप साहू को पुलिस मुख्य संदिग्ध मानकर उनकी तलाश में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपित कुलदीप साहू का रविवार को पुलिस कर्मियों से विवाद हुआ था। इसके बाद उसने एक आरक्षक पर गर्म तेल उड़ेल दिया था। इसके बाद पुलिस टीम उसकी तलाश में निकली थी। प्रधान आरक्षक तालिब शेख भी उसकी खोज बीन में जुटा था।
सुझाव एवं समाचार के लिए संपर्क करें संध्या दैनिक उदय प्रभात एवं न्यूज़ पोर्टल देहरादून!9897840999
