Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

Dehradun : आम आदमी पर महंगाई की मार, आसमान छू रहे सब्जियों के दाम

बढ़ती महंगाई के साथ शहर में अदरक, लहसुन और शिमला मिर्च के भाव आसमान छू रहे हैं। इससे आमजन की रसोई का बजट बिगड़ गया है। बारिश और असामान्य मौसम की मार से सब्जियों के दामों में उछाल आया हुआ है।

देहरादून में मंडी से लेकर फुटकर दुकानों पर सब्जियों की दामों में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिल रही है। शिमला मिर्च फुटकर में 140 रुपये और नींबू 120 से 140 रुपये प्रतिकिलों तक बेचा जा रहा है। अदरक 100 से 120 और लहसुन 350 से 400 रुपये किलो तक मिल रहा है। फूलगोभी 90 और पत्तागोभी 70 रुपये किलो तक बेची जा रही है।

सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि मंडी में शिमला मिर्च, गोभी और टमाटर की आवक कम होने से भाव बढ़े हुए हैं। यूपी और अन्य मैदानी क्षेत्रों से आने वाली सब्जियों की मात्रा घट गई है। अधिकांश सब्जियों की आवक पहाड़ से हो रही है। बीते दो सालों में यह पहला मौका है जब अक्तूबर में सब्जियों के दामों में इतना उछाल आया हुआ है।

Leave a Comment