Udayprabhat
Breaking Newsक्राइम

क्या माफ़ी मांगकर बच जाएंगे सलमान ? बिश्नोई समाज ने रखी ये डिमांड

बीते दिनों हुई बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बिश्नोई गैंग ने लिखा कि जो भी सलमान खान का साथ देगा उसे अपने अंजाम के बारे में सोच लेना चाहिए। वहीं, दूसरी ओर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान की सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है।

इसी बीच अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया ने कहा कि सलमान खान अगर माफी मांग ले तो समाज उन्हें माफ कर सकता है। दरअसल, साल 1998 में ‘हम साथ साथ हैं’ फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर सलमान खान पर काला हिरण के शिकार करने का आरोप है। यह मामला अभी भी कोर्ट में चल रहा है।

देवेंद्र बूड़िया ने आगे कहा,”अगर सलमान खान मुकाम में आकर अपनी गलती कबूल करते हुए माफी मांगते हैं, तो बिश्नोई समाज अपने 29 नियमों के तहत उन्हें माफ कर देगा।”

बिश्नोई समाज में गलती करने पर क्षमा करने का प्रावधान

देवेंद्र बूड़िया ने आगे कहा की बिश्नोई समाज के 29 नियमों में दसवें नंबर के नियम में ये प्रावधान है। गलती करने पर क्षमा करने का प्रावधान है। नियम के तहत अगर किसी ने कोई अपराध कर दिया है तो उस पर दया करके उसे क्षमा किया जा सकता है। अगर सलमान खान के मन में क्षमा भाव हो तो दया की जा सकती है।

 

Leave a Comment