बीते दिनों कांग्रेस व NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग की बात सामने आने के बाद से सलमान खान के फैंस को उनकी खास चिंता होने लगी है। इसे देखते हुए एक्टर की सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई है। बाबा सिद्दिकी की हत्या की जिम्मेदारी सलमान खान को सालों से धमकी देने वाले दुश्मन लॉरेंस बिश्नोई ने ली है। ये पूरा मामला काले हिरण के शिकार से जुड़ा है।
काले हिरण को बिश्नोई समुदाय में पवित्र माना जाता है। अब इन सब बातों के बीच बिश्नोई समुदाय के बारे में विवेक ओबेरॉय का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। भाषण फिर से ऑनलाइन सामने आया है जिसमें वो बिश्वोई समाज की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के बीच वैसे भी ऐश्वर्या राय को लेकर अनबन रहती है।
देखिये विवेक ओबेरॉय का ये वीडियो जिसमे वे बिश्नोई समाज के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं –
https://x.com/Wanmohnev/status/1845464929907933215
