Udayprabhat
Breaking Newsखेलदुनियादेश

तीसरे दिन लंच तक न्यूजीलैंड पहली पारी में 345/7, भारत पर 299 रन की हुई बढ़त,

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बंगलूरू में जारी है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में महज 46 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट गंवाकर 180 रन बना लिए थे। शुक्रवार को मैच के तीसरे दिन कीवी टीम इससे आगे खेल रही है। बंगलूरू टेस्ट का पहला दिन बारिश से धुल गया था।

तीसरे दिन लंच तक न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में सात विकेट गंवाकर 345 रन बना लिए हैं। रचिन रवींद्र ने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ा। वह 104 रन और टिम साउदी 49 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच आठवें विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी हो चुकी है। न्यूजीलैंड की बढ़त फिलहाल 299 रन की है। साउदी भी सातवें टेस्ट अर्धशतक से एक रन दूर हैं। अपनी पारी में रचिन ने अब तक 11 चौके और दो छक्के लगाए हैं। वहीं, साउदी ने तीन चौके और तीन छक्के लगाए हैं। 233 रन पर कीवी टीम का सातवां विकेट गिरा था। इसके बाद से साउदी और रचिन ने आक्रामक बल्लेबाजी की। न्यूजीलैंड ने तीसरे दिन पहले सत्र में 31 ओवर में 165 रन बनाए और चार विकेट गंवाए। कीवी टीम ने आज 5.32 के रन रेट से रन बटोरे हैं। टीम ने तीन विकेट पर 180 रन से आगे खेलना शुरू किया और आज डेरिल मिचेल (18), टॉम ब्लंडेल (5), ग्लेन फिलिप्स (14) और मैट हेनरी (8) के विकेट गंवाए

सुझाव एवं समाचार के लिए संपर्क करें संध्या दैनिक उदय प्रभात एवं न्यूज़ पोर्टल देहरादून

 

Leave a Comment