Udayprabhat
Breaking Newsउत्तर प्रदेशदेश

अयोध्या में दीपोत्सव पर बनेंगे दो विश्व रिकॉर्ड, नई तकनीकी के जर‍िए ‘त्रेतायुग’ को किया जाएगा जीवंत

1,100 श्रद्धालु करेंगे आरती
जलाए जाएंगे 25 लाख दीप

दीपोत्सव का मुख्य कार्यक्रम 30 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। इसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा ब्रजेश पाठक सहित मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी शामिल होंगे। दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा कर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दीपोत्सव के 8वें चरण को सफल बनाने के लिए कोई कमी न छोड़ी जाए।

अयोध्या में 28 से 30 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले दीपोत्सव के जरिए त्रेतायुग को जीवंत करने का प्रयास किया जाएगा। दीपोत्सव के मौके पर पर्यटन एवं संस्कृति विभाग ने दो विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। पहला रिकार्ड 1,100 लोग एक साथ आरती करके बनाएंगे। वहीं 25 लाख दीप जलाकर दूसरा गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाया जाएगा।

दीपोत्सव का मुख्य कार्यक्रम 30 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। इसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा ब्रजेश पाठक सहित मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी शामिल होंगे। दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा कर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दीपोत्सव के 8वें चरण को सफल बनाने के लिए कोई कमी न छोड़ी जाए।

दीपोत्सव के मौके पर अयोध्या के विभिन्न स्थलों पर रामायण के प्रसंगों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किए जाएगा। इसमें मलेशिया, म्यांमार, थाईलैंड, इंडोनेशिया, कंबोडिया तथा नेपाल सहित उत्तर प्रदेश तथा अन्य राज्यों के करीब 500 प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

Leave a Comment