Udayprabhat
Breaking Newsदुनियादेश

लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों के बीच दुबई जाएंगे सलमान खान

लॉरेंस बिश्नोई विवाद के चलते सुर्खियों में सलमान
सिंघम अगेन में इस सुपरस्टार की एंट्री
दिसंबर में दुबई जाएंगे सलमान खान

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) के गैंग की तरफ से लगातार मिल रहीं जानलेवा धमकियों को लेकर सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक्टर की सिक्योरिटी भी अब काफी तगड़ी कर दी गई है। इस बीच एक जरूरी इवेंट के लिए सलमान बहुत जल्द दुबई जाने वाले हैं। दबंग रीलोडेड इवेंट दिसंबर में होने वाला है।

राजनेता बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद से सलमान खान के फैंस लगातार उनकी चिंता कर रहे हैं। सिद्दीकी की मौत की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ने ली है और इसने भाईजान को भी मारने की धमकी दी।

हालांकि इस माहौल में भी एक्टर लगातार अपने काम पर ध्यान लगाए हुए हैं। बिग बॉस की शूटिंग जारी है और सिकंदर पर भी काम चल रहा है। अब जानकारी मिली है कि एक्टर दुबई जाने वाले हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर जल्द ही दबंग रीलोडेड (Dabangg Reloaded) इवेंट के लिए दुबई जाएंगे।

सलमान खान जाएंगे दुबई

सलमान खान 7 दिसंबर को होने वाले पॉपुलर इंटरनेशल शो, दबंग रीलोडेड में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके ग्रुप की धमकियों के बावजूद,टाइगर 3 स्टार ने अपने काम को ना रोकने की योजना बनाई है। सलमान के साथ-साथ जैकलीन फर्नांडीज, सोनाक्षी सिन्हा, सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल और आस्था गिल जैसी हस्तियों के भी शामिल होने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम का आयोजन जॉर्डी पटेल की ओर से किया जा रहा है।

Leave a Comment