चमोली: डुमक गांव को सड़क से जोड़ने के लिए आज भी 132 वां दिन धरना प्रदर्शन जारी रहा वही 21 वां दिन भूख हड़ताल आमरण अनशन जारी रहा भूख हड़ताल में 65 वर्षीय डुमक निवासी कुंवर सिंह व शोभन सिंह नेगी बैठे हैं । कड़ाके की ठंड के बाद भी धरना स्थल पर आंदोलनकारी डटे हुए हैं आज सुबह 4:00 बजे से कड़ाके की ठंड और जोरदार हवा के साथ वर्षा और बर्फबारी हुई उसके बाद भी आंदोलनकारी अपनी मांग को लेकर अडिंग है
आज धरना स्थल पर समर्थन देने के लिए डुमक गांव की पूर्व महिला मंगल दल अध्यक्ष बबीता भण्डारी वर्तमान महिला मंगल दल अध्यक्ष अंकिता सनवाल सोनम भण्डारी प्रेमा देवी व आन्दोलन को समर्थन देने पूर्व प्रधान बेमरू रविन्द्र नेगी सन्दीप भण्डारी पूर्व प्रधान पोखनी पहुंचें तथा आन्दोलन कारीयों ने कहा जब तक हमारी मांग है पूरी नहीं होती तव तक सैजी लग्गा मैकोट वेमरु स्यूंण डुमक कलगोठ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना मोटर मार्ग निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जायेगा तब तक आन्दोलन जारी रहेंगा और आन्दोलन को उग्र रूप दिया जाएगा। धरना स्थल पर नियमित रूप से अंकित भंडारी, प्रेम सिंह सनवाल राजेंद्र सिंह भंडारी आदि लोग वैठ रहे हैं।
जिला स्तर पर दिशा की बैठक होती है जिसकी अध्यक्षता गढ़वाल सांसद के द्वारा की जाती है इस बार बैठक को आंदोलनकारी की डर से जिला मुख्यालय गोपेश्वर में न कराकर जिला प्रशासन ने थराली तहसील सभागार में बैठक को आयोजित किया गया जिसकी किसी प्रकार की जानकारी लोगों को नहीं दी गई गुपचुप तरीके से बैठक कर सांसद दिल्ली चले गये। यह भी आंदोलनकारी की एक ताक्त के रूप में देखा जा रहा है कि सांसद आंदोलनकारी के द्वारा विरोध प्रदर्शन की डर से थराली में बैठक को निपटाकर दिल्ली चले गए किंतु आंदोलनकारी का कहना है कि हम किसी भी तरह से आंदोलन को समाप्त नहीं करेंगे जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती।
