Udayprabhat
uttrakhand

हल्द्वानी : अब हल्द्वानी ITI रोड से हटेगा अतिक्रमण

हल्द्वानी : जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण की शिकायत पर अब आईटीआई धान मिल रोड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार, पीडब्ल्यूडी अधिकारी ने टीम सहित मौके पर पहुंच कर आज सड़क के दोनों तरफ नपाई करवाते हुए 15 दिन के भीतर अतिक्रमण खुद हटाने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि जिलाधिकारी के भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण की शिकायत की थी जिस पर आज टीम ने लगभग 20 दुकानों को चिन्हित कर अगले 15 दिनों में खुद अतिक्रमण तोड़ने पर निर्देश दिए हैं नहीं तो बलपूर्वक तोड़ने को कहा है

 

Leave a Comment