Udayprabhat
Breaking Newsएजुकेशनदेशराज्य

( CBDT) ने आयकर विभाग में प्रोसेसिंग असिस्टेंट ग्रेड बी के पदों पर की रिक्तियों की घोषणा

बिना लिखित परीक्षा के इनकम टैक्स में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 1 लाख 42 हजार मिलेगी सैलरी

नई दिल्ली: आयकर विभाग में नौकरी (Sarkari Naukri) पाने की तलाश में इधर-उधर भटक रहे उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने प्रोसेसिंग असिस्टेंट ग्रेड बी के पदों पर वैकेंसी निकाली है. जो भी उम्मीदवार इन पदों से जुड़ी योग्यता रखते हैं, वे आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट incometaxindia.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. जो भी उम्मीदवार आयकर विभाग की इस भर्ती के लिए आवेदन करने पर विचार कर रहे हैं, वे नोटिफिकेशन जारी होने के 30 दिनों के अंदर आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के जरिए आयकर विभाग में कुल 08 पदों पर बहाली की जाएगी. उम्मीदवार आवेदन करने से पहले इन बातों को पढ़ लें।

आयकर विभाग में नौकरी पाने की योग्यता

जो भी उम्मीदवार आयकर विभाग की इस भर्ती के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, उनके पास आधिकारिक अधिसूचना में दी गई रेलीवेंट क्वालिफिकेशन होनी चाहिए. तभी वे आवेदन करने के योग्य माने जाएंगे।

Leave a Comment