Udayprabhat
uttrakhand

Uttarakhand : भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन ने किसानो पर फर्जी मुकदमों के लिए दिया धरना

देहरादून: सोमदत्त शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के नेतृत्व में 7 जनवरी को किसान थाना दौराला मेरठ में धरने प्रदर्शन के लिए पहुंचे और धरना दिया। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने हमारी मांगे ली है जो फर्जी मुकदमे हमारे किसान भाइयों पर लगाए गए थे वह सब समाप्त कर दिए गए हैं।

भारतीय किसान यूनियन ने अपनी तहरीर में टोल प्लाजा कर्मियों के खिलाफ दी थी उसे स्वीकार कर लिया गया है और पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि टोल कर्मियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी एवं जेल भेजने की कार्रवाई भी की जाएगी.  इस आश्वासन से भारतीय किसान यूनियन संगठन ने उनकी बात मानते हुए धरना समाप्त कर दिया गया है।

धरने में मुख्ता राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी राजीव सचदेवा, ऋतु सैनी, पवन चौहान, सैनी, तय्यब अली एवं कई किसान नेता मौजूद थे.

Leave a Comment