Udayprabhat
Breaking Newsराजनीति

Uttarakhand: कांग्रेस ने दिनेश चंद्र मास्टर को किया छह वर्ष के लिए निष्कासित

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के निर्देश पर ऋषिकेश नगर निगम एवं डोईवाला नगर पालिका परिषद के चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वाले कांग्रेस संगठन से जुड़े लोगों को संगठन से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है।

ऋषिकेश नगर निगम में कांग्रेस के मेयर पद के अधिकृत प्रत्याशी दीपक प्रताप जाटव के खिलाफ चुनाव लड़ रहे दिनेश चंद्र मास्टर तथा महेंद्र सिंह तथा ऋषिकेश कांग्रेस पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय को चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण कांग्रेस संगठन से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है। वहीं डोईवाला नगर पालिका परिषद के चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी सागर मनवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे राजवीर खत्री को भी कांग्रेस संगठन से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है। स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस विरोधी गतिविधियों में शामिल होने तथा विभिन्न वार्डों में पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वालो की सूची तैयार की जा रही है।

Leave a Comment