Udayprabhat
accidentBreaking Newsदेश

बिहार के सड़क हादसा , महाकुंभ से लौट रहे पति-पत्नी, बेटा समेत 6 लोगों की हुई मौत

बिहार: बिहार के भोजपुर जिले में आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उसका एक पहिया 20 फीट दूर जा गिरा. कार में सवार सभी 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और उनके शव अंदर फंसे रह गए. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से मृतकों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया.

मृतक परिवार पटना के जक्कनपुर का रहने वाला था और प्रयागराज में महाकुंभ स्नान कर लौट रहा था. परिजनों के अनुसार, सभी लोग गुरुवार को पटना से प्रयागराज गए थे और शुक्रवार सुबह लौटते समय कार चालक को झपकी लगने से यह दर्दनाक हादसा हो गया.

Leave a Comment