Udayprabhat
uttrakhand

चारधाम हेलीकॉप्टर सेवा फिर शुरू, यात्रियों की सुविधा के लिए लिया गया अहम फैसला

रुद्रप्रयाग: प्रदेश में चारधाम यात्रा निर्बाध रूप से चल रही है, जिसमें अब तक 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने धामों के दर्शन किए हैं। श्री केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं भी अब पूरी तरह से सक्रिय कर दी गई हैं।

केंद्रीय एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से पुनः मिली क्लियरेंस के बाद केदारनाथ की हेलीकॉप्टर सेवा फिर से सुचारू हो गई है। बता दें कि भारत-पाक तनाव के चलते एटीसी ने देशभर में हवाई यात्रा की समीक्षा की, जिसके फलस्वरूप कुछ समय के लिए केदारनाथ यात्रा बंद रही। अब यह सेवा पुनः चालू हो गई है।

इस वर्ष अक्षय तृतीया के दिन, यानी 30 अप्रैल को, गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा का शुभारंभ किया गया था। उसी दिन यमुनोत्री धाम के कपाट भी खोले गए थे। इसके बाद 2 मई को केदारनाथ और 4 मई को बाबा बदरी विशाल के कपाट अगले 6 महीनों के लिए खोले गए हैं। चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Comment