सहारनपुर: थाना सदर बाजार क्षेत्र की एक कॉलोनी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आठ साल की एक बच्ची की हत्या कर दी गई। उसका शव पास की झाड़ियों में अर्द्धनग्न अवस्था में मिला है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है और शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।
बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी बेटी शुक्रवार शाम को अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। अचानक वह लापता हो गई, जिसके बाद परिवार ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन रात भर उसका कोई पता नहीं चला। इस दर्दनाक घटना ने इलाके में कोहराम मचा दिया है।