देहरादून: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणामों की घोषणा हो गई है, जिसके बाद छात्र और अभिभावक राहत की सांस ले सकते हैं। कक्षा 12वीं के परिणाम में देहरादून रीजन का पास प्रतिशत 83.45% रहा।
पिछले वर्ष, सीबीएसई कक्षा 10 का पास प्रतिशत 93.60% था, जबकि कक्षा 12 का 87.98% रहा था। इस बार, देहरादून रीजन ने 13वें स्थान पर स्थान बनाया है।
इस साल, देहरादून के परिणाम में छात्राओं का पास प्रतिशत 88.09% और छात्रों का 79.86% रहा। परीक्षा में कुल 40,666 छात्र और 34,727 छात्राएं शामिल हुए थे। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के 779 सीबीएसई स्कूलों की परीक्षाएं 326 केंद्रों पर आयोजित की गई थीं।
