Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhandएजुकेशनदेश

सीबीएसई 12वीं कक्षा के परिणाम जारी, 88.39% छात्र पास, लड़कियों ने फिर से बनाई सफलतापूर्वक बढ़त

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार कुल 88.39% छात्र बोर्ड परीक्षा में सफल हुए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 0.41% की वृद्धि दर्शाता है।

दिलचस्प बात यह है कि लड़कियों ने इस बार लड़कों की तुलना में 5.94% ज्यादा अंक हासिल कर फिर से एक बार अपनी सफलता का परचम लहराया है। कुल 91% से अधिक लड़कियां इस परीक्षा में पास हुईं, जो उनकी मेहनत और समर्पण का प्रतीक है।

12वीं बोर्ड परीक्षा के जोन के हिसाब से नतीजे इस तरह से थे. विजयवाड़ा के छात्रों का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया.
विजयवाड़ा: 99.60
त्रिवेंद्रम: 99.32
चेन्नई: 97.39
बेंगलुरु: 95.95
दिल्ली पश्चिम: 95.37
दिल्ली पूर्व: 95.06
चंडीगढ़ 91.61
पंचकूला: 91.17
पुणे: 90.93
अजमेर: 90.40
भुवनेश्वर: 83.64
गुवाहाटी: 83.62
देहरादून: 83.45
पटना: 82.86
भोपाल: 82.46
नोएडा 81.29
प्रयागराज 79.53

Leave a Comment