Udayprabhat
uttrakhand

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के यात्री की मौत, मचा हड़कंप..जांच में जुटी पुलिस

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा के दौरान दो यात्रियों की अचेत अवस्था में पड़ी लाशों से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद जिला आपदा प्रबंधन और यात्रा प्रबंधन बल की टीम मौके पर पहुँची और उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

आज सुबह लगभग चार बजे, एक स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस-प्रशासन को सूचना दी कि गौरीकुंड बड़े गेट से 100 मीटर ऊपर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। इसके बाद, गौरीकुंड डीडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और यात्री को स्वास्थ्य केंद्र गौरीकुंड ले गई, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गणेश कुमार शोभालाल गुप्ता (66 वर्ष) के रूप में की गई, जो श्रीकृष्णा नगर, औरंगाबाद, महाराष्ट्र के निवासी थे।

सुबह 11 बजे, एक अन्य स्थानीय व्यक्ति ने जानकारी दी कि एक दूसरा यात्री थारो कैंप के पास अचेत पड़े हुए हैं। इस सूचना पर डीडीआरएफ और यात्रा प्रबंधन फोर्स की टीम लिनचोली पहुंची और यात्री को स्वास्थ्य केंद्र बड़ी लिनचोली तक ले गई। वहाँ डॉक्टरों ने वाराणसी उम्माहेश्वर वेंकट अवधानी (61 वर्ष), निवासी 4-346 वेंकटराय नगर, नियर एचबी कॉलोनी, बिहाइंड कम्मा कल्याण मण्डम्प, तनुकु वेस्ट, गोदावरी, आंध्र प्रदेश को भी मृत घोषित कर दिया।

 

Leave a Comment