Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेयजल समस्या को लेकर किया प्रदर्शन

देहरादून: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जल संस्थान के कार्यालय के सामने मटका फोड़कर पेयजल संकट के समाधान की मांग की। पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा और पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने यह प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो जल संस्थान कार्यालय को बंद किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता को एक ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में, जैसे ओंकार रोड, चुक्खूवाला, और गुरूनानक स्कूल के निकट, पेयजल संकट गहरा रहा है।

लालचंद शर्मा ने कहा कि कई क्षेत्रों में हाल में डाली गई सीवर लाइनों की स्थिति भी खराब है, जिससे गंदा पानी सड़कों पर फैल गया है। पूर्व विधायक राजकुमार ने राजपुर रोड पर सीवर कार्य में देरी की बात भी उठाई और इसकी शीघ्रता से मरम्मत की मांग की।
वार्ड नंबर 17 के पार्षद अर्जुन सोनकर ने चेतावनी दी कि यदि जल संस्थान ने स्थिति में सुधार नहीं किया, तो वह जल संस्थान कार्यालय पर तालाबंदी करेंगे।

Leave a Comment