देहरादून: उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने घोषणा की है कि राज्य के मदरसों की असेंबली में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ विषय की जानकारी प्रदान की जाएगी। यह पाठ नए शैक्षणिक सत्र में लागू किया जाएगा।
मुफ्ती कासमी के अनुसार, उत्तराखंड में 450 मदरसे उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड के तहत पंजीकृत हैं, जिनमें इस महत्वपूर्ण विषय का समावेश किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि बोर्ड का परीक्षा परिणाम जल्द ही आने वाला है और नया शैक्षणिक सत्र भी आरंभ होगा।
पाठ्यक्रम समिति इस पाठ के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। इसके अंतर्गत शिक्षाविदों और सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों की मदद से पाठ्यक्रम तैयार किया जाएगा, जिसमें 2 से 3 अध्याय शामिल किए जाएंगे। तैयार किए गए अध्यायों को मदरसों में आयोजित असेंबली में छात्रों के बीच प्रस्तुत किया जाएगा।
