Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhand

बागेश्वर में विजिलेंस कड़ी कार्रवाई: जिला सैनिक कल्याण अधिकारी 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

बागेश्वर : बागेश्वर से एक चौंकाने वाली खबर आ रही है, जहां जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल डॉ. सुबोध शुक्ला को विजिलेंस टीम ने 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, कर्नल शुक्ला ने पूर्व से कार्यरत कर्मचारी कैलाश पंत के अनुबंध को बढ़ाने के लिए यह पैसे मांगे थे।

कैलाश पंत, जो कि कर्नल के व्यवहार से परेशान थे, ने विजिलेंस टीम से शिकायत की। इसके बाद, टीम ने एक जाल बिछाकर कर्नल शुक्ला को रंगे हाथ पकड़ लिया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है और लोग इस प्रकार की भ्रष्टाचार की गतिविधियों की कड़ी निंदा कर रहे हैं। अधिकारी की इस कार्यवाही से संबंधित मामले में और गहराई से जांच की जाएगी।

Leave a Comment