Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhandweather

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के 8 जिलों में तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कभी चटक धूप तो कभी तेज बारिश लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर जिलों में तेज बारिश, बिजली गिरने और 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बीते गुरुवार को देहरादून में दिनभर उमस ने परेशान किया, लेकिन रात को झमाझम बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट आई और गर्मी से राहत मिली। आज भी प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से बादल छाए हैं और बारिश के आसार हैं। देहरादून में शाम को गरज के साथ बारिश हो सकती है। आज यहां अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 23°C रहने की संभावना है।

गुरुवार को देहरादून का तापमान अधिकतम 35.0°C और न्यूनतम 21.0°C रहा। नई टिहरी में अधिकतम 28°C और न्यूनतम 15.6°C, मुक्तेश्वर में 22.0°C अधिकतम व 15.0°C न्यूनतम, जबकि पंतनगर में 34.6°C अधिकतम और 26.2°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग भी मौसम विभाग के अलर्ट के बाद सतर्क है।

Leave a Comment