Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhandक्राइमदेहरादून

Dehradun Crime: भाऊवाला में प्रेम प्रसंग को लेकर रंजिश बनी हत्या की वजह, युवक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

देहरादून: देहरादून के भाऊवाला क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के पीछे एक युवती को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक रोहित नेगी सेलाकुई क्षेत्र का निवासी था और प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता था। सोमवार देर रात करीब ढाई बजे उसे डीबीआईटी चौक पर अजहर मलिक नामक युवक ने बुलाया। रोहित अपनी कार से वहां पहुंचा, जहां अजहर पहले से मोटरसाइकिल पर मौजूद था। जैसे ही रोहित कार में ड्राइविंग सीट पर बैठा, अजहर ने उसकी गर्दन पर पिस्तौल तान दी और गोली मार दी। गोली लगते ही रोहित की मौके पर मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि रोहित का एक दोस्त मुस्लिम समुदाय की एक युवती के साथ रहता था, जिससे अजहर नाखुश था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच रंजिश चल रही थी।

एसपी सिटी प्रमोद शाह ने बताया कि घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपी की तलाश में चार टीमें गठित की गई हैं। आरोपी अजहर मलिक मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला बताया गया है।

Leave a Comment