Udayprabhat
uttrakhand

Camoli News: थराली में निर्माणाधीन पुल क्षतिग्रस्त होने पर चार इंजीनियरों को किया निलंबित

सीएम ने कहा – काम में लापरवाही पर दंड भुगताने के लिए तैयार रहें अधिकारी और कर्मचारी.

देहरादून: उत्तराखंड के थराली में निर्माणाधीन बेनी पुल के क्षतिग्रस्त होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चार इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया है। यह पुल 60 मीटर लंबाई का है और यह डुंग्री-रामचौंरा मोटर मार्ग पर स्थित है।

मुख्यमंत्री ने इसे लापरवाही का मामला बताते हुए साफ कहा कि “काम में लापरवाही पर दंड भुगतने के लिए तैयार रहें अधिकारी और कर्मचारी।” उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता से कोई समझौता न करने की चेतावनी दी और कहा कि राज्य की योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्ता युक्त तरीके से पूरा किया जाए।

निलंबित अधिकारियों में एक अधिशासी अभियंता, एक सहायक अभियंता और दो अवर अभियंता शामिल हैं। सभी लोनिवि (PWD) चमोली डिविजन के अंतर्गत आते हैं। पुल में आई दरारों के पीछे निर्माण कार्य में लापरवाही और गुणवत्ता की अनदेखी को जिम्मेदार ठहराया गया है।  राज्य सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और निर्माण कार्यों की निगरानी में और अधिक सख्ती बरतने की बात कही है।

Leave a Comment