जम्मू-कश्मीर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में विकास और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज चिनाब ब्रिज और देश के पहले केबल-स्टेड अंजी पुल का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने कटरा से श्रीनगर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। पीएम मोदी का यह दौरा “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद पहला है, जिसे सुरक्षा की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।
चिनाब ब्रिज की विशेषताएं:
ब्रिज की ऊंचाई: 359 मीटर (एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा)
लंबाई: 1315 मीटर
लागत: 1500 करोड़ रुपये
निर्माण में उपयोग: 27000 मीट्रिक टन स्टील
हवा की रफ्तार और भूकंप सहनशीलता: 260 किमी प्रति घंटा, भूकंपीय जोन-V में सुरक्षित
अंजी पुल: देश का पहला केबल-स्टेड रेलवे पुल, जो कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में बना है, और आधुनिक इंजीनियरिंग का उदाहरण है।
वंदे भारत ट्रेन (कटरा-श्रीनगर):
हाईटेक सुविधाओं से युक्त
चेयर कार किराया: ₹715
एग्जीक्यूटिव क्लास किराया: ₹1320
एंटी-फ्रीजिंग तकनीक और सब-जीरो तापमान में हीटिंग सिस्टम
360 डिग्री घूमने वाली सीटें, USB चार्जिंग प्वाइंट
शुद्ध शाकाहारी और स्वादिष्ट भोजन
पीएम मोदी ने इस मौके पर कामगारों से भी मुलाकात की और परियोजना से जुड़े अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कुल ₹46,000 करोड़ की परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं। रेलवे मंत्रालय के अनुसार, उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना की कुल लंबाई 272 किमी है, जिसमें 36 सुरंगें और 943 पुल शामिल हैं। इस परियोजना पर कुल ₹43,000 करोड़ से अधिक की लागत आई है।
