Udayprabhat
uttrakhand

लग्जरी कार में कर रहा था शराब की तस्करी, 5 पेटी अवैध अंग्रेज़ी शराब के साथ पुलिया ने युवक को किया गिरफ्तार

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जनपद में अवैध नशे और मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती सरिता डोबाल के निर्देशन में, चारधाम यात्रा की व्यस्तता के बीच भी उत्तरकाशी पुलिस अवैध  गतिविधियों पर सतर्क निगाह बनाए हुए है।

पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट देवेन्द्र सिंह नेगी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुरोला मोहन कठैत के नेतृत्व में डामटा चेकपोस्ट पर चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एक लग्जरी SUV (XUV 500, नंबर UK-08AJ-1212) से शराब की तस्करी करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुदर्शन परमार (पुत्र स्व. अतर सिंह), निवासी ग्राम राना, थाना बड़कोट, उत्तरकाशी (उम्र 38 वर्ष) के रूप में हुई है। वह पेशे से होटल व्यवसायी है। उसकी कार से करीब 5 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी मौके पर सीज कर लिया गया है।

इस मामले में आरोपी के खिलाफ थाना पुरोला में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उत्तरकाशी पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार पर लगाम कसने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment