Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

देहरादून में खुलेंगी नई सस्ता गल्ला दुकानें, जिलाधिकारी ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया

भीड़भाड़ से मिलेगी राहत, जिलाधिकारी ने जारी की सस्ता गल्ला दुकानों की नई योजना.

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने बुधवार को जिला पूर्ति कार्यालय में लंबित पड़ी फाइलों की समीक्षा करते हुए सरकारी सस्ते गल्ले की नई दुकानों के लिए प्रस्तावित प्रक्रिया को पुनः सक्रिय कर दिया है। लंबे समय से जनमानस को भीड़भाड़ के बीच एक ही दुकान से राशन लेने की मजबूरी थी, जिसे देखते हुए जिलाधिकारी ने नई राशन दुकानों के आवंटन हेतु टेंडर जारी करने के निर्देश दिए।

इस क्रम में नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्रों के अंतर्गत नई सस्ता गल्ला दुकानों की स्थापना के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पहले यह आवेदन 7 मई से 27 मई 2025 तक आमंत्रित किए गए थे, जिसे बढ़ाकर अब अंतिम तिथि 15 जून 2025 निर्धारित की गई है।

देहरादून नगर क्षेत्र: दीपनगर, चकशाहनगर, डिफेंस कॉलोनी, करागी, देहराखास, विद्या विहार, बंजारावाला, मुस्लिम बस्ती, ब्राह्मणवाला, संस्कृतिलोक कॉलोनी, ब्रह्मपुरी, मियांवाला क्षेत्र: नत्थुवाला, बालावाला
डालनवाला: बारीघाट, कैनाल रोड, दून विहार, जाखन

Leave a Comment