देहरादून: राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में उत्तराखंड सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जानकारी दी है कि राज्य को 29 नए विशेषज्ञ डॉक्टर प्राप्त हुए हैं, जिन्हें जिला और उप जिला अस्पतालों में नियुक्त किया गया है।
इन चिकित्सकों की तैनाती से खास तौर पर दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। अब उन्हें विशेषज्ञ परामर्श और इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह नियुक्तियां राज्य में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने और चिकित्सा सुविधाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में एक अहम प्रयास हैं।
पीएमएचएस संवर्ग के अंतर्गत नियुक्त इन डॉक्टरों में फिजिशियन, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ (गायनी), फैमिली मेडिसिन, बाल रोग विशेषज्ञ, सर्जन, एनेस्थेटिस्ट (निश्चेतक), पैथोलॉजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट, ईएनटी और नेत्र रोग विशेषज्ञ शामिल हैं।
इन अस्पतालों में हुई नियुक्ति:
- डॉ.मधुमिता बिष्ट और डॉ.प्रखर शर्मा : जिला अस्पताल उत्तरकाशी,
2. डॉक्टर जूही शर्मा :- उप जिला हॉस्पिटल रामनगर,
3. डॉ.कविता भंडारी :- जिला अस्पताल बौराड़ी टिहरी,
4. स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नविता तिवारी :- सीएमओ नैनीताल,
5. डॉ.राकेश जोशी :- उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट,
6. डॉ.ज्ञानेश्वर यादव :- उप जिला अस्पताल श्रीनगर,
7. फिजिशियन डॉक्टर कीर्ति मेहता :- उप जिला अस्पताल काशीपुर,
8. डॉक्टर तनुज सिंह तोमर :- उप जिला अस्पताल काशीपुर,
9. निश्चेतक डॉक्टर निकिता रमोला :- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला,
10. डॉक्टर ऋषि रंजन कुकरेती :- उप जिला चिकित्सालय रुड़की,
11. डॉक्टर रजत डोभाल :- जिला अस्पताल बौराडी,
12. डॉक्टर अभिषेक :- जिला अस्पताल हरिद्वार,
13. पीडियाट्रिशियन डॉ. रुचिका भट्ट :- जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग,
14. जितेंद्र जोशी :- जिला अस्पताल चंपावत,
15. सर्जन डॉक्टर मयंक नौटियाल :- उप जिला अस्पताल कोटद्वार,
16. डॉ. मयंक चौहान :- जिला अस्पताल पौड़ी गढ़वाल,
17. डॉ. शादा अली :- जिला अस्पताल नैनीताल,
18. डॉ. वमिक रहमान :- जिला अस्पताल हरिद्वार,
19. डॉ.निशांत पांडे :- उप जिला अस्पताल रुद्रपुर,
20. डॉ. ऋत्विक रजत :- कोटद्वार,
21. डॉ. नेहा चौहान :- थैलीसैंण,
22. डॉक्टर अनुभव अग्रवाल :- रुड़की,
23. डॉक्टर शैलेंद्र कुमार को टिहरी बौराडी,
24. ईएनटी डॉक्टर शशांक अधिकारी :- चंपावत,
25. पैथोलॉजिस्ट डॉक्टर सिद्धार्थ त्यागी :- चंपावत,
26. रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर अंकुर रावत :- कर्णप्रयाग,
27.आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर योगिता :- उत्तरकाशी,
28. डॉ.शिखा टोलिया :- पिथौरागढ़,
