Udayprabhat
uttrakhandदेहरादूनराजनीति

कैमरों और विज्ञापनों की सरकार चला रहे हैं पुष्कर सिंह धामी- कांग्रेस नेता विकास नेगी का आरोप

उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर लगाया दिखावे, इवेंट मैनेजमेंट और प्रचारवाद पर निर्भर रहने का आरोप; असल मुद्दों की अनदेखी का दावा.

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने राज्य की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में वास्तविक शासन व्यवस्था की जगह इवेंट मैनेजमेंट, कैमरे और प्रचार माध्यमों से सरकार चल रही है।

विकास नेगी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केवल छवि निर्माण और ब्रांडिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा,
“जनता से जुड़े मुद्दों — जैसे बेरोजगारी, महंगाई और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली — पर सरकार की कोई गंभीरता नहीं दिखती। सारा ध्यान केवल मीडिया मैनेजमेंट पर है।”

नेगी ने यह भी कहा कि राहुल गांधी जिस तरह सीधे किसानों और ज़मीन से जुड़े लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं समझने का प्रयास कर रहे हैं, उसके उलट मुख्यमंत्री केवल कैमरों के सामने खेतों में खड़े होकर ‘फोटोशूट राजनीति’ कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास की दिशा में ठोस कार्य करने की बजाय विज्ञापनबाजी पर करोड़ों खर्च किए हैं, जो आम जनता के साथ अन्याय है।
“जब आम लोग बढ़ती महंगाई, खराब स्वास्थ्य व्यवस्था और रोजगार के संकट से परेशान हैं, तब सरकार करोड़ों खर्च कर इवेंट आयोजित कर रही है। यह जनभावनाओं के साथ मज़ाक है।”

विकास नेगी ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी ‘ज़मीन की राजनीति’ में विश्वास रखती है और हर जनहित के मुद्दे को मजबूती से उठाएगी। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की जनता भी समझ चुकी है कि कौन सच में सेवा करना चाहता है और कौन केवल दिखावे में जुटा है।

Leave a Comment