Udayprabhat
accidentuttrakhand

मसूरी में बड़ा हादसा, घने कोहरे में पिकअप वाहन गिरा खाई में- Mussoorie Road Accident

मसूरी:  मंगलवार 8 जुलाई की दोपहर मसूरी-देहरादून मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया। घनानंद इंटर कॉलेज के पास एक मैक्स पिकअप वाहन पैराफिट तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के समय क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था। आशंका है कि ड्राइवर को मोड़ दिखाई नहीं दिया और वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। गनीमत रही कि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी की जान को गंभीर खतरा नहीं हुआ।

मसूरी कोतवाल संतोष कुंवर ने बताया कि घने कोहरे के चलते दृश्यता काफी कम हो जाती है, जिससे ऐसे हादसों की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोहरे में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, रफ्तार धीमी रखें और हेडलाइट व डिपर का प्रयोग जरूर करें। उन्होंने कहा कि एक छोटी सी लापरवाही बड़ा खतरा बन सकती है।

पुलिस प्रशासन लगातार यात्रियों को सचेत कर रहा है कि कोहरे के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित मार्ग का चुनाव करें।

Leave a Comment