देहरादून: हरिद्वार को छोड़कर उत्तराखंड के शेष 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जोरदार तैयारियां चल रही हैं। 28 जून को संशोधित अधिसूचना जारी होने के बाद 2 से 5 जुलाई तक नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। कुल 66,418 पदों के सापेक्ष 63,569 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है।
इस बार की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि नामांकन करने वाले कुल उम्मीदवारों में से 59 प्रतिशत यानी 37,356 महिलाएं हैं। यह आंकड़ा राज्य में महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी की बढ़ती तस्वीर को दर्शाता है।
नामांकन वर्गवार विवरण:
अनुसूचित जनजाति: 2,401 उम्मीदवार
अनुसूचित जाति: 11,208 उम्मीदवार
अन्य पिछड़ा वर्ग: 4,532 उम्मीदवार
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में महिला भागीदारी को और भी बढ़ावा उस समय मिला, जब पंचायती राज विभाग ने आरक्षण नीति के तहत 50% से अधिक सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित कीं। इससे उत्साहित होकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने नामांकन कराया।
पदवार नामांकन स्थिति:
जिला पंचायत सदस्य (358 पद): 1,885 उम्मीदवार, जिनमें 931 महिलाएं
क्षेत्र पंचायत सदस्य (2,974 पद): 11,478 उम्मीदवार, जिनमें 6,221 महिलाएं
ग्राम प्रधान (7,499 पद): 21,912 उम्मीदवार, जिनमें 12,510 महिलाएं
ग्राम पंचायत सदस्य (55,587 पद): 28,294 उम्मीदवार, जिनमें 17,694 महिलाएं
नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया जून में पूरी की जाएगी। इसके बाद चुनावी प्रक्रिया के अगले चरण शुरू होंगे।
