Udayprabhat
uttrakhandदेश

Uttarakhand: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, तेलंगाना की इंजीनियरिंग छात्रा ने नैनीताल के 12वीं पास युवक से रचाई शादी

कनाडा से मालधनचौड़ पहुंची युवती ने की मंदिर में शादी.
परिजनों के विरोध और पुलिस हस्तक्षेप के बीच चार घंटे तक कोतवाली में चला हंगामा.
दोनों बालिग, प्रेम विवाह को लेकर पुलिस ने कराई दोनों पक्षों में बातचीत.

नैनीताल:  कनाडा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही 19 वर्षीय युवती को इंस्टाग्राम के माध्यम से उत्तराखंड के नैनीताल जिले के मालधनचौड़ निवासी एक 23 वर्षीय युवक से प्यार हो गया। कुछ समय की ऑनलाइन बातचीत के बाद युवती प्रेम में इस कदर डूबी कि वह तेलंगाना होते हुए युवक से मिलने रुड़की पहुंच गई।

युवती और युवक कोर्ट मैरिज करना चाहते थे, लेकिन कागजी अड़चनों के कारण ऐसा संभव न हो सका। इसके बाद दोनों ने सोमवार को मालधनचौड़ स्थित मंदिर में विवाह कर लिया। युवक की शिक्षा 12वीं तक है और वह आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहा है।

युवती के माता-पिता—पेशे से इंजीनियर और प्रोफेसर—जब उसे घर से गायब पाए, तो उन्होंने हैदराबाद पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। लोकेशन ट्रेस कर परिजन पुलिस के साथ मालधनचौड़ पहुंचे, जहां कोतवाली रामनगर में चार घंटे तक तीखी बातचीत और हंगामा चला।

हालांकि दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी कर चुके हैं, इस कारण पुलिस ने दोनों पक्षों की वार्ता कराई और फिलहाल युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामला अभी पुलिस की निगरानी में है।

Leave a Comment