Udayprabhat
Breaking Newsखेलदुनियादेश

ओवल टेस्ट के रोमांच में गूंजा विराट कोहली का नाम, कांग्रेस नेता शशि थरूर का ट्वीट वायरल- Shashi Tharoor On Virat Kohli

IND vs ENG: आखिरी टेस्ट में विराट की गैरमौजूदगी खली, 35 रन दूर इंग्लैंड, भारत सीरीज बचाने की कगार पर
शशि थरूर बोले– “विराट कोहली की जैसी कमी इस टेस्ट में खली, वैसी पहले कभी नहीं”, इंग्लैंड को ऐतिहासिक जीत के लिए 35 रन, भारत को 4 विकेट की जरूरत.

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट श्रृंखला अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। ओवल में खेले जा रहे पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के आखिरी दिन भारत को जीत के लिए सिर्फ 4 विकेट की जरूरत है, वहीं इंग्लैंड 374 रनों के लक्ष्य के पीछा करते हुए सिर्फ 35 रन दूर है। अगर भारत जीत दर्ज करता है, तो सीरीज 2-2 से ड्रॉ होगी, लेकिन इंग्लैंड की जीत से सीरीज 3-1 पर खत्म होगी और वह एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी अपने नाम कर लेगा।

भारत की पहली पारी सिर्फ 224 रन पर सिमट गई थी, लेकिन गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 247 रनों पर रोककर मैच में वापसी कराई। इसके बाद यशस्वी जायसवाल के शानदार शतक और शुभमन गिल के उपयोगी अर्धशतक के दम पर भारत ने दूसरी पारी में 396 रन बनाए। इस तरह इंग्लैंड के सामने 374 रनों का विशाल लक्ष्य रखा गया।

हालांकि इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और 106 रन पर उनके तीन विकेट गिर चुके थे, लेकिन इसके बाद हैरी ब्रूक (111) और जो रूट (105) ने मिलकर 195 रनों की साझेदारी कर मैच को रोमांचक बना दिया। दिन का खेल बारिश के चलते रुका तब इंग्लैंड का स्कोर 339/6 था।

इस मैच के दौरान न सिर्फ क्रिकेट प्रशंसकों, बल्कि देश के कई वरिष्ठ नेताओं को भी विराट कोहली की मैदान पर गैरमौजूदगी खली। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर अपनी भावना साझा करते हुए लिखा, “इस सीरीज के दौरान मुझे कई बार विराट कोहली की कमी खली, लेकिन जितना इस टेस्ट में खली उतना कभी नहीं। उनका धैर्य, जोश, प्रेरणादायक उपस्थिति और बल्लेबाजी शायद नतीजे को बदल देती। क्या उन्हें संन्यास से वापस बुलाने के लिए बहुत देर हो चुकी है? विराट, देश को आपकी जरूरत है!”

शशि थरूर की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गई, और क्रिकेट प्रेमियों ने भी विराट की मैदान पर मौजूदगी की अहमियत को महसूस किया। कप्तान शुभमन गिल ने जरूर 700 से अधिक रन बनाकर बेहतरीन बल्लेबाजी की है, और यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल व ऋषभ पंत ने भी योगदान दिया है, लेकिन कोहली की अनुभवजन्य मौजूदगी और आक्रामक नेतृत्व की कमी निर्णायक क्षणों में भारत को भारी पड़ी।

अब सबकी निगाहें पांचवें दिन की पहली ही घंटे पर टिकी हैं, जहां या तो भारत एक यादगार जीत दर्ज करेगा या इंग्लैंड इतिहास रच देगा।

Leave a Comment